उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में ‘हिट एंड रन’ मामले में परिवार के तीन लोगों की मौत

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

दिल्ली-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में आउटर रिंग रोड पर मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

नई दिल्ली। दिल्ली-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में आउटर रिंग रोड पर मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की सूचना जहांगीरपुरी पुलिस थाने को रात करीब 12.05 बजे एक पीसीआर कॉल से मिली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तीनों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान 60 वर्षीय शाहिद, उनके बेटे फैज (28) और उनकी बेटी के बेटे हम्जा (12) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ये सभी दिल्ली के उत्तरी घोंडा के निवासी थे।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तीनों उत्तमनगर से एक मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वे गिर गए, जिसके बाद एक अन्य वाहन ने उन्हें कुचल दिया।

Read More  सेना प्रमुख जनरल Upendra Dwivedi ने पाकिस्तान को चेतावनी दी, कहा- दुनिया के नक्शे में रहना है तो रोकें आतंकवाद

पुलिस के अनुसार, हालांकि घटनास्थल पर कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला और दुर्घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है। पुलिस के अनुसार टीम रास्ते में लगे कैमरों की फुटेज की जांच करके दुर्घटना में शामिल वाहन का पता लगा रही है।

Read More ऑपरेशन सिंदूर - 300 किमी गहराई में घुसकर धूल चटाई, दुनिया सीखे हमसे युद्ध रोकने का गुर : IAF चीफ

उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत जहांगीरपुरी पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।

Read More राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव पर पथ संचलन से प्रारंभ

शाहिद के भाई ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘वह मेरा भाई था। पूरा परिवार उत्तम नगर में उनकी बेटी के घर गया था। वापस आते समय उसने अपने परिवार और बच्चों को एक टैक्सी में बिठाया और फिर अपने बेटे और नाती (बेटी के बेटे) को बाइक पर अपने साथ बिठा लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें बताया गया कि जब वे मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर जा रहे थे, तो एक तेज़ गति कार ने उन्हें टक्कर मार दी और वे बाइक से गिर गए। पीछे से एक और कार आई और उन्हें कुचलते हुए निकल गई। इतनी भीड़-भाड़ वाली जगह पर दोनों कारें खतरनाक गति से चल रही थीं। हम अभी भी सदमे में हैं।’’

वह बात करते हुए रो पड़े और उन्हें एक अन्य रिश्तेदार ने ढांढस दिलाया। उन्होंने फूट-फूट कर रोने से पहले कहा, ‘‘उनकी मृत्यु के बाद अब परिवार अनाथ हो गया है।’’                                                              (भाषा)