आईआईटी दिल्ली में इस्कॉन के संस्थापक के जीवन पर आधारित पुस्तक का किया गया विमोचन
इस्कॉन के संस्थापक ए सी भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद के जीवन और नेतृत्व पर आधारित एक पुस्तक का बृहस्पतिवार को दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) के परिसर में विमोचन किया गया।
नयी दिल्ली, भाषा। इस्कॉन के संस्थापक ए सी भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद के जीवन और नेतृत्व पर आधारित एक पुस्तक का बृहस्पतिवार को दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) के परिसर में विमोचन किया गया।
इतिहासकार हिंदोल सेनगुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक ‘सिंग, डांस एंड लीड: लीडरशिप लेसन्स फ्रॉम द टीचिंग्स ऑफ श्रील प्रभुपाद’ इस बात की पड़ताल करती है कि कैसे आस्था, अनुशासन और सेवा ने प्रभुपाद के नेतृत्व दर्शन को आकार दिया।

