आतिशी वीडियो विवाद: दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के डीजीपी और वरिष्ठ अधिकारियों से जवाब मांगा

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी के कथित रूप से ‘छेड़छाड़’ करके तैयार किए गए।

नयी दिल्ली, भाषा। दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी के कथित रूप से ‘छेड़छाड़’ करके तैयार किए गए वीडियो के आधार पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने के मामले में पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को राज्य पुलिस के अधिकारियों के आचरण के बारे में लिखित बयान देने का निर्देश दिया।

समिति ने इस मामले में पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से भी जवाब मांगा है।इससे एक दिन पहले दिल्ली विधानसभा ने इस मामले में पंजाब के डीजीपी और पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) के खिलाफ विशेषाधिकार जांच शुरू करने का निर्णय लिया था।

मामला छह जनवरी को दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सिख गुरु तेग बहादुर के बारे में आतिशी की कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है।पंजाब पुलिस ने भाजपा नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए घटना के कथित वीडियो के आधार पर जालंधर में प्राथमिकी दर्ज की थी।

संबंधित समाचार