गणतंत्र दिवस परेड: रक्षा राज्य मंत्री सेठ ने सर्वश्रेष्ठ टुकड़ियों और झांकी विजेताओं को पुरस्कार दिए
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड में सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं में सर्वश्रेष्ठ घोषित की गयी भारतीय नौसेना की टुकड़ी को शुक्रवार को पुरस्कार प्रदान किया।
नयी दिल्ली, भाषा। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड में सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं में सर्वश्रेष्ठ घोषित की गयी भारतीय नौसेना की टुकड़ी को शुक्रवार को पुरस्कार प्रदान किया।केंद्रीय मंत्री ने झांकी श्रेणियों में शीर्ष पुरस्कार जीतने वाली टुकड़ियों को भी सम्मानित किया।पुरस्कार वितरण समारोह दिल्ली छावनी स्थित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में आयोजित किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि नौसेना की परेड टुकड़ी ने तीनों सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ परेड टुकड़ी का पुरस्कार जीता जबकि दिल्ली पुलिस की टुकड़ी को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ परेड टुकड़ी घोषित किया गया।गणेशोत्सव को प्रदर्शित करने वाली झांकी के लिए महाराष्ट्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में शीर्ष पुरस्कार जीता।
जबकि मंत्रालयों व विभागों की श्रेणी में संस्कृति मंत्रालय की ‘वंदे मातरम’ की 150 साल पुरानी विरासत का जश्न मनाने वाली झांकी विजेता बनी।राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी श्रेणी में जम्मू-कश्मीर ने दूसरा पुरस्कार और केरल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सेठ ने परेड के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विजेताओं को बधाई दी और इस बात पर जोर दिया कि 26 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के राष्ट्र के संकल्प की पुष्टिकरता है।

