एक साथ चुनाव कराने संबंधी विधेयकों पर विचार कर रही समिति का कार्यकाल मानसून सत्र तक बढ़ाया गया

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने से संबंधित विधेयकों पर विचार कर रही संसद की संयुक्त समिति का कार्यकाल बुधवार को मानसून सत्र तक बढ़ा दिया गया।

नयी दिल्ली, भाषा। देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने से संबंधित विधेयकों पर विचार कर रही संसद की संयुक्त समिति का कार्यकाल बुधवार को मानसून सत्र तक बढ़ा दिया गया।लोकसभा ने कार्यकाल बढ़ाने के लिए मंजूरी प्रदान की।

समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने लोकसभा में संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पर संयुक्त समिति का कार्यकाल आगामी मानसून सत्र के अंतिम सप्ताह के पहले दिन तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दी।अब तक इस समिति का कार्यकाल कई बार बढ़ाया जा चुका है।

संबंधित समाचार