प्रख्यात मलयाली साहित्यकारों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की; केरल का नाम बदलने पर आभार जताया
जानेमाने मलयाली साहित्यकारों के एक समूह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और केरल का नाम बदलकर केरलम करने के लिए आभार जताया।
नयी दिल्ली, भाषा। जानेमाने मलयाली साहित्यकारों के एक समूह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और केरल का नाम बदलकर केरलम करने के लिए आभार जताया। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राज्य का नाम बदलकर केरलम करने के केरल सरकार के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी। मंत्रिमंडल का यह निर्णय राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आया है।
मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अंग्रेजी और मलयालम में लिखा, ‘‘केरल का नाम बदलकर 'केरलम' करने के लिए आभार व्यक्त करने आए प्रख्यात मलयाली साहित्यकारों के समूह का स्वागत करके मुझे बहुत प्रसन्नता हुई। यह संवाद अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा और इससे 'केरलम' और 'मलयालम' के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता झलकती है।’’ इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर भी उपस्थित थे।

