झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान में 15 नक्सली मारे गए : पुलिस
झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बृहस्पतिवार को करीब 15 माओवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
रांची/नयी दिल्ली, भाषा। झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बृहस्पतिवार को करीब 15 माओवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा कमांडो यूनिट राज्य में नक्सल विरोधी अभियान चला रही है। पश्चिम सिंहभूम जिले के किरीबुरु के सारंडा जंगलों में सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हुई गोलीबारी अब भी जारी है।
अधिकारियों के अनुसार इस अभियान में सीआरपीएफ के लगभग 1,500 जवान और झारखंड पुलिस के कर्मी शामिल हैं। यह अभियान केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष मार्च तक देश से वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) को समाप्त करने की घोषणा का हिस्सा है।

