माघ बिहू के दौरान स्थानीय लोगों को मछली पकड़ने से रोकने पर काजीरंगा में तनाव

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के हल्दिबारी क्षेत्र में वन विभाग और पुलिस के अधिकारियों द्वारा भोगली या माघ बिहू के दौरान स्थानीय निवासियों को मछली पकड़ने से रोके जाने के बाद बुधवार को तनाव उत्पन्न हो गया।

गुवाहाटी, भाषा। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के हल्दिबारी क्षेत्र में वन विभाग और पुलिस के अधिकारियों द्वारा भोगली या माघ बिहू के दौरान स्थानीय निवासियों को मछली पकड़ने से रोके जाने के बाद बुधवार को तनाव उत्पन्न हो गया।गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने उद्यान के अंदर ऐसी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया था।

अधिकारियों के अनुसार, त्योहार के दौरान एक प्रथा के रूप में मछली पकड़ने के लिए कई महिलाओं समेत स्थानीय लोगों का एक समूह इकट्ठा हुआ था, तभी गोलाघाट जिले में वन विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा उन्हें तितर-बितर होने के लिए कहा।

स्थानीय लोगों ने विरोध किया और दावा किया कि यह गतिविधि उनकी परंपरा का हिस्सा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग किया। प्रदर्शनकारियों द्वारा नारेबाजी की गई और कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 37 को अवरुद्ध कर दिया गया।

बाद में, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। इसके बाद स्थानीय लोगों को जल निकायों से मछली पकड़ने के जाल और उपकरण निकालने की अनुमति दी गई।

Read More रंगभरी एकादशी से वृन्दावन के मंदिरों में होली उत्सव की शुरुआत

गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के भीतर जल निकायों में बिहू उत्सव के दौरान, विशेष रूप से भोगली बिहू से एक दिन पहले उरुका के दिन, मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Read More गुरदासपुर में पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल तीन लोगों में से पुलिस ने एक को पकड़ा, एक ढेर

उच्च न्यायालय ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से वन्यजीव और वन संरक्षण कानूनों का उल्लंघन होता है और उद्यान के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र के लिए भी खतरा पैदा होता है।काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और बाघ अभ्यारण्य, गोलाघाट, नगांव, सोनितपुर और बिश्वनाथ जिलों में फैला हुआ है।

Read More सुनेत्रा पवार राकांपा अध्यक्ष चुनी गईं, पार्टी राज्यसभा सीट के लिए उनके बेटे पार्थ को नामित करेगी

 

संबंधित समाचार