एक्सपर्टर के आवास पर गार्ड को बंधक बनाकर लाखों की लूट, बदमाश फरार
शहर के औद्योगिक क्षेत्र में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। शहर के औद्योगिक क्षेत्र में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है मझोला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक प्रसिद्ध एक्सपोर्टर की फैक्ट्री में कुछ दबंग बदमाशों ने धावा बोलकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है,जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है सूत्रों के अनुसार हथियारों से लैस बदमाशों ने फैक्ट्री में घुसकर न केवल भारी मात्रा में माल लूटा बल्कि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड को भी बेरहमी से घायल कर दिया।
अपुष्ट सूत्रों के अनुसार गार्ड की गर्दन पर चाकू से वार हालत नाजुक मौके पर मौजूद सूत्रों के मुताबिक़, सुरक्षा गार्ड ने बदमाशों का विरोध करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बदमाशों ने गार्ड की गर्दन पर चाकू से वार किया, जिसके बाद वह वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी हालत बिगड़ती चली गई। फैक्ट्री कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और गार्ड को निजी अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल सूत्रों का कहना है कि गार्ड की हालत पहले से ठीक है डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार चल रहा है परिवार और फैक्ट्री प्रशासन इस घटना से सदमे में हैं सूत्रों ने बताया कि बदमाशों ने फैक्ट्री से माल समेटा CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बड़ी ही आसानी से फैक्ट्री से माल भरकर फरार हो गए अनुमान है कि लूटे गए माल की कीमत लाखों रुपये में हो सकती है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है और आसपास के इलाकों में भी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, इलाके में नाकेबंबंदी घटना की जानकारी मिलते ही मझोला थाना प्रभारी रविंद्र कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस टीम ने घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया आसपास के एरिया में नाकेबंदी की गई पुलिस का कहना है मामला संदिग्ध लग रहा है कि बदमाश इलाके की जानकारी पहले से रखते थे और वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। लूट कैसे हुई, किस रास्ते से बदमाश आए और कैसे भागे इन सभी पहलुओं की जांच जारी है।
औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा पर उठे सवाल इस बड़ी घटना ने मुरादाबाद के औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है फैक्ट्री मालिकों में भय का माहौल है और कई व्यापारियों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है व्यापारिक संगठनों ने भी पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की अपील की है पुलिस का दावा जल्द होगा पर्दाफाश।
मझोला थाना प्रभारी ने कहा कि घटना बेहद संदिग्ध लग रहा है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मालिक यहां पर है नहीं फैक्ट्री में नौकर और गार्ड ही थे। इसलिए इस मामले को देखते हुए हर पहलुओं पर हमारी पुलिस की टीम जांच कर रही है लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जो भी इस घटना में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी और जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बीती रात एक निर्ककृत के घर में एक व्यक्ति घुसा था वहा पर सुरक्षा कर्मी गार्ड थे उनके साथ मारपीट की थी और वहां से एक रूम में से कुछ सामना लेकर चला गया था जो अभी तक हम लोगों के द्वारा पूछताछ की गई है उसके हिसाब से एक ही व्यक्ति दिखाई दिया हमारी पुलिस टीम इसमें ओर भी सीसीटीवी फुटेज देख रहे है इसमें जो वेबसा हुई है।
वो यहां नहीं है वो बाहर गए हुए है, उनके आने के बाद थोड़ी ओर जानकारी मिलेगी हमारी टीम को बहुत सारे मौके से साक्ष्य मिले है हम इस घटना को बहुत जल्दी वर्कआउट करेंगे जो स्टाफ है उनसे तहरीर प्राप्त कर रहे है, एफआईआर करके जांच शुरू कर रहे है घायल गार्ड के बारे में बताया गया कि उसके उंगली में चोट लगी हैं।

