मुख्यमंत्री योगी ने की मेट्रो रेल परियोजनाओं की समीक्षा की

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

प्रदेश सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और संबंधित विभागों के बीच नियमित समन्वय बैठकें आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

प्रदेश सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और संबंधित विभागों के बीच नियमित समन्वय बैठकें आयोजित करने के निर्देश भी दिए।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेट्रो केवल आवागमन का साधन नहीं है, बल्कि शहरों की अर्थव्यवस्था को गति देने और निवेश आकर्षित करने का मजबूत माध्यम है।

उन्होंने मेट्रो परियोजनाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए आय के नए स्रोत विकसित करने के निर्देश दिए।उन्होंने निर्देश दिए कि मेट्रो के साथ मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाए और अंतिम दूरी तक के संपर्क को प्राथमिकता दी जाए, ताकि यात्रियों को घर से गंतव्य तक निर्बाध यात्रा की सुविधा मिल सके।

इसके लिए मेट्रो स्टेशन को सिटी बस, ई-रिक्शा, टैक्सी और ऐप आधारित सेवाओं से जोड़ा जाए।बैठक में लखनऊ, कानपुर और आगरा मेट्रो परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बताया गया कि लखनऊ मेट्रो का लगभग 23 किलोमीटर लंबा गलियारा पूर्ण रूप से संचालित है और इसके विस्तार के अंतर्गत चारबाग से वसंत कुंज (कॉरिडोर-1बी, लगभग 11.16 किमी) को वर्ष 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है,

जिससे पुराने लखनऊ की घनी आबादी वाले क्षेत्रों को आधुनिक यातायात सुविधा मिलेगी।वहीं, कानपुर मेट्रो परियोजना के कुल 32.4 किलोमीटर लंबे दोनों गलियारों पर कार्य तेजी से चल रहा है, जिसमें लगभग 15 किलोमीटर के खंड पर परिचालन शुरू हो चुका है और शेष कार्य को मार्च 2027 तक पूरा करने की योजना है।

Read More राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की, आध्यात्मिक चर्चा की

बैठक में बताया गया कि आगरा मेट्रो की लगभग 29.4 किलोमीटर लंबी परियोजना में प्राथमिक खंड (करीब 6.5 किमी) पर ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है तथा कॉरिडोर-1 को जून 2026 तक और कॉरिडोर-2 को चरणबद्ध रूप से वर्ष 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

Read More दिल्ली पुलिस ने उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देकर समाचार एजेंसी यूएनआई का दफ्तर सील किया

बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि मेट्रो सेवाओं का उपयोग लगातार बढ़ रहा है और लखनऊ, कानपुर तथा आगरा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री मेट्रो का उपयोग कर रहे हैं जिससे सड़कों पर यातायात का दबाव कम हुआ है और समय की बचत हो रही है।

Read More मानव जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होगा 6जी का युग : सिंधिया

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जाए तकनीकी गुणवत्ता से कोई समझौता न हो, और कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।