डीएम ने विद्यालय की साफ सफाई एवं अध्यापकों को अनुशासन को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया के द्वारा विकासखंड बनिया खेड़ा के कंपोजिट विद्यालय जनेटा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देशित किया।

नेशनल एक्सप्रेस, संभल।  जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया के द्वारा विकासखंड बनिया खेड़ा के कंपोजिट विद्यालय जनेटा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय में शौचालय का निर्माण करना सुनिश्चित करें एवं विद्यालय के जर्जर भवन  को शीघ्र ही नीलाम करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र पंचायत से एमडीएम का  शेड बनवाना सुनिश्चित करें और उन्होंने कहा कि विद्यालय  का  मुख्य द्वार  पीएम श्री विद्यालयों के द्वार  के समान  बनवाना सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने विद्यालय की साफ सफाई एवं अध्यापकों को अनुशासन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने गांव के लोगों के साथ वार्ता करते हुए समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश @2047  के विजन डॉक्यूमेंट के लिए अधिक से अधिक सुझाव देने एवं लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर निधि पटेल, जिला पंचायत राज अधिकारी चेतेन्द्र पाल सिंह, खंड विकास अधिकारी बनिया खेड़ा ज्योत्सना सहित समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार