गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद, पुलिस की कार्रवाई का वीडियो वायरल

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जैन मंदिर तिराहे पर सोमवार रात गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। बताया गया है कि एक युवक और टैक्सी चालक के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। जैन मंदिर तिराहे पर सोमवार रात गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। बताया गया है कि एक युवक और टैक्सी चालक के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने युवक और उसके भाई के साथ सख्ती बरतते हुए उन्हें धक्का देकर खींचते हुए ले जाया।

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के दौरान युवक की भाभी ने पुलिसकर्मियों से गुहार भी लगाई, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जबकि पीड़ित पक्ष ने निष्पक्ष कार्रवाई और न्याय की मांग कीहै।

संबंधित समाचार