तपोभूमि खैरगढ़ में तीन दिवसीय गीता यज्ञ सत्संग समारोह का आयोजन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

खैरगढ़ फिरोजाबाद थाना खैरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पृथ्वीपुर स्थित संत तपोभूमि गुफा आश्रम पृथ्वीपुर पर तीन दिवसीय गीता यज्ञ सत्संग समारोह।

नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। खैरगढ़ फिरोजाबाद थाना खैरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पृथ्वीपुर स्थित संत तपोभूमि गुफा आश्रम पृथ्वीपुर पर तीन दिवसीय गीता यज्ञ सत्संग समारोह पर संत राजेश्वरानंद महाराज श्रीधाम वृंदावन संत अक्षरानंद सरस्वती हरिद्वार, रामानंद महाराज,आशुतोष मुनि महाराज श्रीधाम वृंदावन के साथ साथ अन्य संत जनों ने भाग लिया इस अवसर पर धर्म चर्चा करते हुए संत राजेश्वरानंद ने कहा मनुष्य को धार्मिक कार्य करते हुए किसी भी सुख को प्राप्त करने में कोई कठिनाई नहीं हो सकती।

मनुष्य को हमेशा शुभ कार्य करते रहना चाहिए। वही संत अक्षरानंद सरस्वती जी ने कहा कि मनुष्य को अपने मन में संतोष का धारण करना चाहिए क्रोध नरक की और ले जाता है जहां तक हो हमें धर्म से जुड़े रहना चाहिए दुष्कर्मों का फल नर्क गामी होता है वहीं अन्य संतों ने भी धर्म कर्म का महत्व बताया ।संतोष कुमार ने तीन दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेकर धर्म लाभ लेने की अपील कीहै।

संबंधित समाचार