टीवीके नेता का आरोप झूठा; समय जवाब देगा : रजनीकांत

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

सुपरस्टार रजनीकांत ने मंगलवार को टीवीके नेता आधव अर्जुन के उन आरोपों का खंडन किया कि जब उन्होंने (रजनीकांत ने) राजनीति में प्रवेश की कोशिश की थी तब द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने उन्हें धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि ‘‘समय ही इसका जवाब देगा’’।

चेन्नई, भाषा। सुपरस्टार रजनीकांत ने मंगलवार को टीवीके नेता आधव अर्जुन के उन आरोपों का खंडन किया कि जब उन्होंने (रजनीकांत ने) राजनीति में प्रवेश की कोशिश की थी तब द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने उन्हें धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि ‘‘समय ही इसका जवाब देगा’’। शीर्ष अभिनेता ने टीवीके के महासचिव द्वारा उनके बारे में की गई हालिया टिप्पणी पर कहा, ‘‘यह सच नहीं है। अर्जुन के इस बयान से विवाद खड़ा हो गया है।

रजनीकांत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘समय बोलता नहीं है, बल्कि प्रतीक्षा करता है और जवाब देता है।’’ शीर्ष अभिनेता पर आधव अर्जुन की टिप्पणी पर रजनीकांत के प्रशंसकों, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) प्रमुख ई. पलानीस्वामी, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन और राज्य के मंत्री एस. रेगूपति, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और रजनीकांत के पूर्व सलाहकार ने कड़ी प्रतिक्रिया की।

राज्य सरकार के खिलाफ 12 मार्च को प्रदर्शन के दौरान पार्टी सदस्यों को संबोधित करते हुए अर्जुन ने आरोप लगाया कि ‘‘रजनीकांत ने जब राजनीति में आने की कोशिश की तो द्रमुक ने उन्हें धमकाया’’। उन्होंने कहा कि वह अभिनेता की आलोचना नहीं कर रहे थे, बल्कि यह बताना चाहते थे कि तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक विजय में इस तरह के दबाव का सामना करने का साहस था।

इस टिप्पणी की निंदा करते हुए अन्नाद्रमुक के महासचिव ई. के. पलानीस्वामी ने कहा कि रजनीकांत ने समाज के सभी वर्गों से सम्मान अर्जित किया है और जिस तरह से अभिनेता की छवि को धूमिल किया गया, वह अस्वीकार्य है। पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राजनीति में आना या नहीं आना व्यक्ति का अपना अधिकार है। हमें इस निर्णय का सम्मान करना चाहिए न कि राजनीतिक मर्यादा से रहित अपमानजनक टिप्पणी करनी चाहिए।’’ रजनीकांत के पूर्व सलाहकार रा अर्जुनमूर्ति ने इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की और टीवीके के संस्थापक से अर्जुन को पार्टी से हटाने का आग्रह किया।

Read More एकता कपूर ने टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी 'हुनर' लॉन्च की

तमिलनाडु के खनिज एवं खान मंत्री रेगूपति ने इस आरोप के लिए टीवीके पर निशाना साधा और कहा कि टीवीके ‘‘खुलेआम झूठ’’ बोलकर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है। तमिलनाडु भाजपा प्रमुख नैनार नागेंद्रन ने रजनीकांत के खिलाफ अर्जुन की ‘‘अनावश्यक टिप्पणियों’’ की निंदा की और कहा कि रजनीकांत भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित और चर्चित व्यक्तित्वों में से एक हैं और उन्होंने अपनी कार्यों के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं।

Read More प्रधानमंत्री मोदी ने चिली के नए राष्ट्रपति को बधाई दी

संबंधित समाचार