वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर बैठकर बिरयानी खाने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

वाराणसी पुलिस आयुक्तालय के कोतवाली क्षेत्र में गंगा में नाव पर इफ्तार करने और कथित रूप से बिरयानी खाने का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

वाराणसी (उप्र), भाषा। वाराणसी पुलिस आयुक्तालय के कोतवाली क्षेत्र में गंगा में नाव पर इफ्तार करने और कथित रूप से बिरयानी खाने का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके 14 लोगोंको गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोतवाली के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें गंगा में नाव पर बैठकर कुछ लोग इफ्तार पार्टी करते दिखे। उन्होंने बताया कि वीडियो में यह प्रतीत हो रहा है कि पार्टी में चिकन बिरयानी का सेवन किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार इस मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। एसीपी ने बताया कि मामले में कार्रवाई के लिए एक टीम बनाई गई और इसके बाद इफ्तार पार्टी में कथित तौर पर शामिल 14 लोगों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार