मेला तीज महोत्सव में जन सांस्कृतिक परिषद ने किया अश्वनी जैन का भव्य स्वागत
नगर की ऐतिहासिक विरासत मेला तीज महोत्सव के अंतर्गत जन सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में आयोजित भव्य कार्यक्रम।
नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। नगर की ऐतिहासिक विरासत मेला तीज महोत्सव के अंतर्गत जन सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में श्री महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के नागरिक शास्त्र के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को मानविकी वर्ग में महामहिम राज्यपाल द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए नामित करने पर जन सांस्कृतिक परिषद सिरसागंज के पदाधिकारियों एवं नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष द्वारा उन्हें पटका पहनाकर एवं मोमेंटो प्रदान करके भव्य स्वागत किया गया।
उनकी इस सफलता पर सिरसागंज के समस्त जनमानस में हर्ष का संचार रहा।इस अवसर पर डॉ गुरुदत्त सिंह, योगेश गुप्ता, दीपक जादौन, ज्ञानेन्द्र सिंह, राजीव यादव, नितिन सिंह, महेश गर्ग, आचार्य शिवम गुप्ता, देव शरण आर्य, राहुल गुप्ता आदि के साथ सैकड़ों जनमानस उपस्थित रहे।

