एक दिवसीय ब्लाक संगोष्ठी आयोजित, शतप्रतिशत नामांकन पर जोर 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

मंगलवार को एक दिवसीय ब्लाक संगोष्ठी एवं विद्यालय प्रबंध समिति उन्मुखीकरण कार्यक्रम बीआरसी नेकपुर भगतपुर टांडा जिला बेसिक से अधिकारी विमल कुमार के निर्देशन एवं खंड शिक्षा अधिकारी मोहित कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। मंगलवार को एक दिवसीय ब्लाक संगोष्ठी एवं विद्यालय प्रबंध समिति उन्मुखीकरण कार्यक्रम बीआरसी नेकपुर भगतपुर टांडा जिला बेसिक से अधिकारी विमल कुमार के निर्देशन एवं खंड शिक्षा अधिकारी मोहित कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी भगतपुर टांडा मोहित कुमार ने कहा कि नेप 2020 की गाइडलाइन के अनुपालन में प्रदेश का प्रत्येक बच्चा विद्यालय में नामांकित कर उसको निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं कार्य पुस्तक स्कूल बैग,जूते,मोजे, मध्यान भोजन आदि सुविधा निःशुल्क उपलब्ध की जानी है।

IMG-20260317-WA0003

इस कार्य में विद्यालय प्रबंध समिति का अहम योगदान है। एआरपी करण चौहान ने बताया कि विद्यालय प्रबंध समिति एवं स्थानीय प्राधिकारी के सदस्यों द्वारा यह सुनिश्चित करना है कि उनके गांव में रहने वाले 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों का विद्यालय में शतप्रतिशत नामांकन हो तथा उनके गांव में कोई भी बच्चा आउट ऑफ स्कूल,ड्रॉप आउट नहीं है। नामांकन के उपरांत प्रत्येक बच्चा कक्षा 8 तक की शिक्षा पूरी करें।

वरिष्ठ शिक्षक सुभाष कुमार ने बताया की विद्यालय प्रबंध समिति परिषदीय विद्यालयों में बच्चें एवं अध्यापकों की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को निःशुल्क 2 सैट यूनिफॉर्म, निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों कार्य पुस्तिकाएं स्कूल बैग एवं जूते मोजे तथा मध्यान भोजन का वितरण सुनिश्चित करवाना है। जिसकी धनराशि सीधे अभिभावकों के खाते में भेजी जाती है।

Read More अलविदा जुमा और ईद-उल-फितर को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

केआरपी नवनीत कुमार विश्नोई ने कहा कि बाल मैत्री विद्यालय जिसमें विद्यालय का भौतिक वातावरण बालक बालिका के लिए अलग-अलग शौचालय, बच्चों के हाथ धोने की व्यवस्था, खेल का मैदान अध्यापकों द्वारा बच्चें के प्रति मित्र पर व्यवहार, भय मुक्त शिक्षा के विकास में सहयोग करना भी है। सक्रिय अध्यापक रईस आलम ने बताया कि पांचवी कक्षा उत्तीर्ण सभी बच्चें निकटतम विद्यालय में कक्षा 6 में तथा नामांकित हो।

Read More महा महोत्सव के तीसरे दिन 1108 कुण्डीय यज्ञ का हुआ शुभारंभ

 आठवीं कक्षा के सभी उत्तीर्ण बच्चें निकटतम विद्यालय में कक्षा 9 में अनिवार्य रूप से नामांकित हो जाएं यह जिम्मेदारी भी एसएमसी के सहयोग से निभाई जानी है। वरिष्ठ अध्यापक शमीम अहमद बेग पूर्व एबीआरसी ने बच्चों के स्वास्थ्य जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए बताया कि प्रत्येक विद्यालय के 12 से 14 वर्ष के बच्चों को सर्वाइकल कैंसर की बीमारी से रोकथाम के लिए शीघ्र ही टीके लगाए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन सौरभ प्रसून एवं पारुल जैन द्वारा किया गया।

Read More "पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान" की तैयारी को लेकर बैठक2 संपन्न

साज-सज्जा एवं जलपान की व्यवस्था इंद्रेश रानी श्वेता बिसारिया प्रियंका सागर कार्यालय लेखाकार वाजिद द्वारा की गई। कार्यक्रम में करनपाल सिंह,प्रीतम सिंह, पंकज सागर, अरविंद कुमार, कुलदीप शर्मा आदि समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष, ग्राम प्रधान संगोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट टीचर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

संबंधित समाचार