एसपी देहात ने भोजपुर थाने का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए
रविवार देर रात को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह मुरादाबाद द्वारा क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा आशीष प्रताप सिंह के साथ थाना भोजपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। रविवार देर रात को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह मुरादाबाद द्वारा क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा आशीष प्रताप सिंह के साथ थाना भोजपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय,परिसर का जायजा लिया गया तथा प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों के लिए रुकनें की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान साफ-सफाई, आवासीय व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक देहात ने भोजपुर थाने का निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेख, मालखाना, हवालात, साफ-सफाई और कार्यालय व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने और आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनने के निर्देश दिए। एसपी देहात ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहे।

