भाजपा ने टूंडला में खोला नगर कार्यालय, चुनावी तैयारियां तेज

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

नगर के स्टेशन रोड स्थित सिटी प्लाजा में भाजपा के नगर कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूण्डला। नगर के स्टेशन रोड स्थित सिटी प्लाजा में भाजपा के नगर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और नामित सभासदों का स्वागत करते हुए नेताओं ने आगामी चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती पर जोर दिया।आगामी चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है।

मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित सिटी प्लाजा में भाजपा के नगर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यालय का शुभारंभ विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी और पूर्व विधायक शिव सिंह चक समेत अन्य नेताओं ने फीता काटकर किया।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप लोधी ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और उन्हीं के दम पर पार्टी लगातार चुनावी सफलता हासिल करती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज में जाति और द्वेष की राजनीति से ऊपर उठकर विकास और जनसेवा के लिए काम करती है।

कार्यक्रम के दौरान नवागत नगर अध्यक्ष आजाद जैन, जिला कोषाध्यक्ष महीपाल निषाद, सह मीडिया प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह और नामित सभासद विजय प्रजापति व महेंद्र झा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामतीर्थ चक ने किया, जबकि अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी ने की।

Read More सिद्ध बाबा मंदिर पर एक दिवसीय मेले के दौरान हुआ कुश्ती का मुकाबला

इस अवसर पर राजीव गुप्ता, दीपक चौधरी, दीपक राजौरिया, जयजीव पाराशर, अजीत जुरैल, नीरेश रावत, रूपेश शुक्ला, सुशील पोनियां, जयंत जैन, सुशील चक, राहुल सिंह एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More जयकारों के बीच निकली भगवान आदिनाथ की भव्य शोभायात्रा

संबंधित समाचार