बीएसए ने खैरगढ़ व शिकोहाबाद के विद्यालयों का किया निरीक्षण

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने मंगलवार को खैरगढ़ और शिकोहाबाद ब्लॉक के दो कंपोजिट विद्यालयों का निरीक्षण किया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने मंगलवार को खैरगढ़ और शिकोहाबाद ब्लॉक के दो कंपोजिट विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्षिक परीक्षाएं सुचारु रूप से संचालित पाई गईं और स्टाफ उपस्थित मिला।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने मंगलवार को विकास खंड खैरगढ़ के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय भामई तथा विकास खंड शिकोहाबाद के कंपोजिट विद्यालय जिजौली मक्खनपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं विधिवत रूप से संचालित होती हुई पाई गईं।

इस दौरान समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित मिले। बीएसए ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आगामी शैक्षिक सत्र 2026-27 को ध्यान में रखते हुए स्कूल चलो अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा डोर-टू-डोर सर्वे कर अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।

संबंधित समाचार