हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. उपेंद्र कौल को आईएससीआर ने ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया
इंडियन सोसाइटी ऑफ क्लिनिकल रिसर्च (आईएससीआर) के यहां 20वें वार्षिक सम्मेलन में हृदय रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर उपेंद्र कौल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया।
नयी दिल्ली, भाषा। इंडियन सोसाइटी ऑफ क्लिनिकल रिसर्च (आईएससीआर) के यहां 20वें वार्षिक सम्मेलन में हृदय रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर उपेंद्र कौल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।बयान के अनुसार, कार्डियोलॉजी में चार दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले प्रोफेसर कौल ने 400 से अधिक शोध प्रकाशनों का लेखन किया है।
उनके योगदान ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय ख्याति और कई राष्ट्रीय सम्मान दिलाए हैं, जिनमें आईसीएमआर शकुंतला अमीर चंद पुरस्कार, डॉ. बी.सी. रॉय पुरस्कार और पद्म श्री शामिल हैं।बयान में कहा गया है कि प्रोफेसर कौल, गौरी कौल फाउंडेशन के संस्थापक भी हैं, जो 2020 से जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य सेवा के विस्तार में जुटा एक गैर सरकारी संगठन है।
बयान के अनुसार, आईएससीआर ने भारत में रोगी देखभाल औरक्लिनिकल अनुसंधान पर उनके परिवर्तनकारी प्रभाव को मान्यता देते हुए उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026 से सम्मानित किया है।मुंबई में 2005 में स्थापित आईएससीआर एक पेशेवर, गैर-लाभकारी संस्था है जो भारत में नैतिक क्लिनिकल अनुसंधान को बढ़ावा देती है।

