हरेकृष्ण मेहता की 125वीं जयंती पर राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में गांधीवादी डॉ. आर. के. पालीवाल विशिष्ट अतिथि होंगे

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

महात्मा गांधी द्वारा स्थापित ऐतिहासिक संस्था हरिजन सेवक संघ ने भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित होने वाले।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, नई दिल्ली। महात्मा गांधी द्वारा स्थापित ऐतिहासिक संस्था हरिजन सेवक संघ ने भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में भारतीय राजस्व सेवा के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी डॉ. आर.के. पालीवाल, पूर्व प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, को विशिष्ट अध्यक्ष के रूप में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण भेजा है। यह आयोजन 18 से 21 नवंबर 2025 तक गांधी आश्रम, दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

यह सम्मेलन स्वतंत्रता सेनानी, ओडिशा के प्रथम मुख्यमंत्री तथा देश के प्रमुख राष्ट्रनिर्माताओं में से एक डॉ. हरेकृष्ण महताब की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। डॉ. महताब को “उत्कल केसरी” के नाम से जाना जाता था और उन्होंने दो बार ओडिशा के मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के मंत्री तथा बॉम्बे प्रांत के राज्यपाल के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उनकी जयंती के वर्ष-भर चलने वाले समारोह का उद्घाटन 21 नवंबर 2024 को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा विज्ञान भवन में किया गया था। इस समारोह के मुख्य संरक्षक सांसद एवं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर श्री भरतृहारी महताब हैं।

हरिजन सेवक संघ ने अपने निमंत्रण पत्र में बताया कि संस्था की स्थापना 1932 में महात्मा गांधी ने पूना पैक्ट के बाद की थी, जिसका उद्देश्य सामाजिक न्याय, अस्पृश्यता उन्मूलन और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए व्यापक कार्य करना था। आज भी संघ देश के लगभग हर राज्य में सामाजिक सद्भाव, सेवा और समानता को बढ़ावा देने में सक्रिय है।

Read More अगले वर्ष 16 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म ‘राहु केतु’

आगामी युवा सम्मेलन में देशभर से कई सौ युवक-युवतियाँ भाग लेंगे। साथ ही विभिन्न राज्यों के राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और कई प्रतिष्ठित विद्वान भी सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। इसी क्रम में 19 नवंबर 2025 को दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होने वाले “अहिंसक कृषि” विषयक सत्र में डॉ. आर.के. पालीवाल की विशिष्ट मौजूदगी का अनुरोध किया गया है।

Read More अनुपम खेर और रेखा की मुलाकात, रेखा को सौंदर्य का प्रतीक बताया

कर्यक्रम की जानकारी और समन्वय उर्मिला श्रीवास्तव, डॉ. निशा बाला त्यागी तथा संजय राय के माध्यम से किया जा रहा है। हरिजन सेवक संघ के अध्यक्ष डॉ. शंकर कुमार सन्याल ने पत्र में आशा व्यक्त की है कि गांधीवादी समाज इस महत्वपूर्ण अवसर पर डॉ. पालीवाल की गरिमामयी उपस्थिति से वंचित नहीं रहेगा।

Read More लाल किला विस्फोट मामला: ईडी ने छापेमारी के बाद अल फलाह समूह के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया

संबंधित समाचार