महिलाओं को परिवार एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक किया

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

कार्यक्रम के अंत में पारंपरिक डांडिया नृत्य, महिलाओं के लिए मेहंदी एवं खाने-पीने के आकर्षक स्टाल्स का आयोजन भी किया गया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शुचिता भुटानी ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, भारत विकास परिषद की कार्यकर्ताओं तथा समस्त विद्यालय परिवार का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, नई दिल्ली। माता राम रखी सनातन धर्म सरस्वती शिशु/बाल मंदिर विद्यालय, महेन्द्रू एंक्लेव में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के विभिन्न रूपों को उजागर करना तथा परिवार एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ाना था।

IMG-20251209-WA0004

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मंगल गीत अथवा संस्कृत वंदना से शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमलता तंवर (उत्तरी विभाग की सप्तशक्ति संगम की सदस्या) एवं श्रीमती डिम्पल की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता श्रीमती मीनाक्षी मित्तल ने “कुटुम्ब प्रबोधन एवं पर्यावरण के संबंध में भारतीय दृष्टि” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके पश्चात श्रीमती साधना वत्स द्वारा भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

संदेश सत्र में श्रीमती प्रभा मिश्रा (अध्यक्ष) ने 'पारंपरिक भारतीय वेशभूषा' पर अपने प्रेरक विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने समाज में नारी की भूमिका, उसकी संवेदनशीलता और शक्ति के विविध रूपों पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में श्रीमती अंजू यादव जी (पी.टी.ए. सदस्य एवं मातृ भारती की सहयोगी कार्यकर्ता) ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका विषय पर अपने विचार साझा किए।

Read More दिल्ली: घर में महिला और उसके दो बेटे मृत पाए गए, आत्महत्या का संदेह

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती प्रभा मिश्रा ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी समाज की जननी है, और उसकी शक्ति ही संस्कृति की आधारशिला है। इस आयोजन में भारत विकास परिषद की कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में पारंपरिक डांडिया नृत्य, महिलाओं के लिए मेहंदी एवं खाने-पीने के आकर्षक स्टाल्स का आयोजन भी किया गया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शुचिता भुटानी ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, भारत विकास परिषद की कार्यकर्ताओं तथा समस्त विद्यालय परिवार का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।

Read More लखीमपुर खीरी मामला: न्यायालय ने आरोपी आशीष मिश्रा को गृह नगर जाने की अनुमति दी

संबंधित समाचार