दिल्ली के भोगल इलाके में कार में 'आरडीएक्स' होने की सूचना से दहशत

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के भोगल इलाके में मंगलवार को एक कार में "आरडीएक्स" होने की सूचना मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। ,

नई दिल्ली, भाषा। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के भोगल इलाके में मंगलवार को एक कार में "आरडीएक्स" होने की सूचना मिलने से इलाके में दहशत फैल गई।पुलिस ने यह जानकारी दी। बाद में पता चला कि यह सूचना गलत थी।

एक अधिकारी ने बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति ने सुबह करीब छह बजे इलाके में जम्मू कश्मीर नंबर प्लेट वाली एक कार खड़ी देखी, जिसके बाद उसने पुलिस को फोन किया।

अधिकारी ने बताया कि इलाके में भेजी गई पुलिस टीम ने कार की जांच की तो अंदर केवल कालीन और बोरे मिले।उन्होंने कहा, "वाहन के मालिक की पहचान कर ली गई है और कार की जांच की गयी। कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। स्थिति सामान्य है।"

इस सूचना के कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।पुलिस ने बताया कि चालक के पहचान पत्र की जांच के बाद कार को जाने दिया गया।

Read More फिल्म 'धुरंधर' को दुनियाभर के सिनेमाघरों में फिर से प्रदर्शित किया जाएगा

संबंधित समाचार