बीएमसी चुनाव में 1,150 से अधिक लोग कांग्रेस का टिकट पाने के इच्छुक

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

कांग्रेस की मुंबई नगर इकाई को आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में उम्मीदवारी के लिए अब तक 1,150 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

मुंबई, भाषा। कांग्रेस की मुंबई नगर इकाई को आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में उम्मीदवारी के लिए अब तक 1,150 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। पार्टी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।हालांकि, बीएमसी चुनाव की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन शहर के कांग्रेस प्रवक्ता सुरेशचंद्र राजहंस ने एक बयान में कहा कि मुंबई के सभी छह जिलों से आवेदन प्राप्त हुए हैं।

मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने घोषणा की थी कि महाराष्ट्र में 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के चुनाव दो दिसंबर को होंगे तथा मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी।हालांकि, 29 नगर निगमों, 32 जिला परिषदों और 336 पंचायत समितियों के लिए चुनाव की तिथियां घोषित नहीं की गईं।

राजहंस ने कहा, “मुंबई कांग्रेस को अब तक 1,150 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।”उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन करने के लिए कहा था और बड़ी संख्या को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की संभावना है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश को देर से जागा परिवहन विभाग : ट्रक, बस, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों संग बैठक 
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा शुक्रवार को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। वह देवघर में पार्टी की राज्य इकाई की कोर कमेटी की बैठक करेंगे और जिले में अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
नड्डा शुक्रवार को झारखंड के देवघर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे
बंगाल: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को 11 दिसंबर तक फॉर्म का दोबारा सत्यापन करने को कहा
अवैध कफ सिरप कारोबार पर कार्रवाई के बीच आजमगढ़ में दवा दुकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी