Vande Bharat Express की चपेट में आए 5 किशोर, 3 की दर्दनाक मौत

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

मेला देखकर घर वापसी कर रहे सभी, सुबह तड़के पांच बजे हुआ हादसा

कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर कसबा जवनपुर गुमटी के समीप शुक्रवार की अहले सुबह करीब 5 बजे एक बड़ा हादसा हो गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, पूर्णिया (बिहार)। कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर कसबा जवनपुर गुमटी के समीप शुक्रवार की अहले सुबह करीब 5 बजे एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से तीन किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी किशोर दशहरा मेला देखकर लौट रहे थे।

यह दुर्घटना कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर कसबा यवनपुर रेलवे फाटक के पास हुई। बताया जा रहा है कि जोगबनी, अररिया से दानापुर, पटना जा रही वंदे भारत ट्रेन इस दौरान गुजरी और उसकी चपेट में ये किशोर आ गए। मृतक किशोरों और घायलों की पहचान पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड के चांदपुर भंगहा के निवासी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, ये किशोर पूर्णिया में किसी मखाना फैक्ट्री में काम करते थे और दशहरा का मेला देखने कसबा आए हुए थे।हादसे के बाद घायल दोनों किशोरों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्णियां में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटनास्थल पर एक मोबाइल भी बरामद हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही कसबा थाना पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची।रेल पुलिस थाना ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक किशोरों के परिजनों को दे दी गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिए जाएंगे। यह दर्दनाक घटना शुक्रवार की अहले सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है।

Read More विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, औरंगाबाद में 47 डेटोनेटर बरामद, नक्सली के मंसूबों पर फिरा पानी

संबंधित समाचार