हॉकी इंउिया ने एफआईएच पुरूष प्रो लीग के लिये 24 सदस्यीय टीम का ऐलान किया

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

हॉकी इंडिया ने राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में दस से 15 फरवरी तक होने वाले एफआईएच प्रो लीग के पहले चरण के लिये 24 सदस्यीय भारतीय पुरूष टीम की घोषणा की।

नयी दिल्ली, भाषा। हॉकी इंडिया ने राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में दस से 15 फरवरी तक होने वाले एफआईएच प्रो लीग के पहले चरण के लिये 24 सदस्यीय भारतीय पुरूष टीम की घोषणा की। हॉकी इंडिया ने पिछले महीने 33 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की थी जिसे अब घटाकर 24 कर दिया गया है। इस चरण में भारत के अलावा बेल्जियम और अर्जेंटीना की टीमें भाग लेंगी ।

भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है । हमारे पास रोशन कुजूर और मनमीत सिंह जैसे युवा हैं जबकि सीनियर खिलाड़ी भी टीम में हैं । यह संतुलन काफी जरूरी है । अर्जेंटीना और बेल्जियम बेहतरीन टीमें हैं और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने उतरेंगे ।’’

पिछले सत्र में नौ टीमों में आठवें स्थान पर रही भारतीय टीम पहला मैच 11 फरवरी को बेल्जियम के खिलाफ खेलेगी जबकि 13 फरवरी को अर्जेंटीना से खेलना है । इसके बाद 14 फरवरी को बेल्जियम से और 15 फरवरी को अर्जेंटीना से मुकाबला होगा । इसके बाद भारतीय टीम होबर्ट जायेगी जहां 21 और 24 फरवरी को स्पेन से और 22 तथा 25 फरवरी को आस्ट्रेलिया से खेलना है । लीग का यूरोपीय चरण जून में खेला जायेगा।

भारतीय टीम :

Read More विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों पर वित्तीय जुर्माना लगाने पर कर रहा विचार है पीसीबी

गोलकीपर : सूरज करकेरा, पवन

Read More प्रधानमंत्री मोदी का उद्योग जगत से निवेश बढ़ाने, शोध पर अधिक खर्च करने का आह्वान

डिफेंडर : अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय, नीलम संजीप सेस, अमनदीप लाकड़ा

Read More ओला इलेक्ट्रिक का ‘होली महोत्सव’, रोडस्टर श्रृंखला की कीमत 79,999 रुपये से शुरू

मिडफील्डर : राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, हार्दिक सिंह, एम रबिचंद्र सिंह, नीलाकांता शर्मा, रोशन कुजूर

फॉरवर्ड : अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सेल्वम कार्ति, मनदीप सिंह, अराइजीत सिंह हुंडल, आदित्य अर्जुन लालागे