सैफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप: बांग्लादेश के खिलाफ हारा भारत

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

भारतीय अंडर-17 महिला राष्ट्रीय टीम को सोमवार को यहां पोखरा रंगशाला स्टेडियम में सैफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ 0-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

पोखरा (नेपाल), भाषा। भारतीय अंडर-17 महिला राष्ट्रीय टीम को सोमवार को यहां पोखरा रंगशाला स्टेडियम में सैफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ 0-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश के लिए दोनों गोल पहले हाफ में अर्पिता बिश्वास (29वें मिनट) और अल्पी अख्तर (40वें मिनट) ने दागे।

भारत की अंडर-17 टीम अधिक आयु वर्ग के टूर्नामेंट ‘अंडर-19 चैंपियनशिप’ में हिस्सा ले रही है जिससे कि एएफसी अंडर-17 महिला एशिया कप की तैयारी कर सके। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में नेपाल को 1-0 किया था।

संबंधित समाचार