वार्षिक सम्मान समारोह की समीक्षा व चुनाव हुआ सम्पन्न

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

रविवार को बाल साहित्य संवर्धन संस्थान कानपुर नगर की महत्वपूर्ण बैठक डॉक्टर राजीव मिश्र जी के निवास स्थान पर हुई, जिसमें पिछले माह हुए वार्षिक सम्मान समारोह जो कि बर्रा स्थित राम जानकी मंदिर में आयोजित किया गया था की समीक्षा की गई।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, कानपुर। बाल साहित्य संवर्धन संस्थान कानपुर नगर द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह की समीक्षा व चुनाव सम्पन्न। रविवार को बाल साहित्य संवर्धन संस्थान कानपुर नगर की महत्वपूर्ण बैठक डॉक्टर राजीव मिश्र जी के निवास स्थान पर हुई, जिसमें पिछले माह हुए वार्षिक सम्मान समारोह जो कि बर्रा स्थित राम जानकी मंदिर में आयोजित किया गया था की समीक्षा की गई।

सदस्यों ने कार्यक्रम शानदार रहा कह कर पदाधिकारियों व सदस्यों का मनोबल बढ़ाया। कोषाध्यक्ष डॉक्टर जय प्रकाश प्रजापति 'अंकुश कानपुरी' ने आय व्यय ब्योरा संस्थान के सामने रखा। 

इसके बाद महामंत्री श्री राज कुमार सचान जी ने चुनाव कराने की घोषणा की। सभी ने सहमति जताई। इसके बाद वरिष्ठ बाल साहित्यकार श्री अशोक कुमार बाजपेई जी ने अपना प्रस्ताव रखते हुए डॉक्टर राजीव मिश्र को संस्थान का अध्यक्ष , डॉक्टर जय प्रकाश प्रजापति 'अंकुश कानपुरी' को महामंत्री, व डॉक्टर डॉक्टर उदय नारायण उदय जी को कोषाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सम्मानित सदस्यों ने सहमति व्यक्ति करते हुए करतल ध्वनि से प्रस्ताव पास किया।

बैठक में सर्व श्री अशोक कुमार बाजपेई जी, श्री कैलाश बाजपेई जी, श्री रमेश दीक्षित जी, श्री अजीत सिंह राठौर जी, श्री राज कुमार सचान जी, डॉक्टर राजीव मिश्र श्री, डॉक्टर जय प्रकाश प्रजापति 'अंकुश कानपुरी' जी, श्री चक्रधर शुक्ल जी, डॉक्टर प्रदीप अवस्थी, डॉक्टर उदय नारायण उदय जी उपस्थित रहे।

Read More मिशन शक्ति : राजकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

आज चुनाव के बाद वर्तमान पदाधिकारी निम्न होंगे - 

संरक्षक सदस्य - श्री चक्रधर शुक्ल, श्री अशोक कुमार बाजपेई, श्री कैलाश बाजपेई, श्री अजीत सिंह राठौर श्री राज कुमार सचान, श्री रमेश दीक्षित

Read More पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में FIR दर्ज होने के विरोध में शिक्षक-कर्मचारियों ने किया जमकर प्रदर्शन

डॉक्टर राजीव मिश्र - अध्यक्ष 

Read More मुरादाबाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने चलाया अभियान, 5 बाल श्रमिकों को किया रेस्क्यू

डॉक्टर जय प्रकाश प्रजापति 'अंकुश कानपुरी' - महामंत्री 

डॉक्टर उदय नारायण उदय जी - कोषाध्यक्ष अन्य पदाधिकारी व सदस्यों को अगली मीटिंग में चयन किया जाएगा।

संबंधित समाचार