भारत के 70 फीसदी पत्थर खनन और प्रसंस्करण में राजस्थान अग्रणी: राज्यपाल बागडे
भारत के 70 फीसदी पत्थर खनन और प्रसंस्करण में राजस्थान अग्रणी: राज्यपाल बागडे
जयपुर, भाषा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने रविवार कोजयपुर, भाषा) पत्थर उद्योग में सुरक्षित खनन के साथ पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।भारत स्टोनमार्ट 2026 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान न केवल पत्थर खनन बल्कि विविधता और निर्यात में भी अग्रणी है।
बागडे ने कहा कि भारत स्टोनमार्ट 2026 ने पत्थर उद्योग, शिल्पकला और उद्यमिता में भविष्य के अवसरों के लिए नए मार्ग खोले हैं।उन्होंने कहा कि खनन में सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना केवल नीतिगत मुद्दा नहीं बल्कि एक परिपक्व उद्योग की नैतिक जिम्मेदारी है। यह आयोजन राजस्थान की समृद्ध पत्थर विरासत की वैश्विक पहुंच को दर्शाता है।
राज्यपाल ने बताया कि भारत में पत्थर खनन और प्रसंस्करण का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा राजस्थान का है। उन्होंने उल्लेख किया कि राज्य संगमरमर, ग्रेनाइट और बलुआ पत्थर का सबसे बड़ा उत्पादक है, जहां 81 प्रकार के पत्थरों का खनन होता है, जिनमें से 57 का व्यावसायिक उपयोग किया जाता है।बागडे ने भारतीय पत्थर उद्योग द्वारा हासिल की गई वैश्विक पहचान पर भी प्रकाश डाला।

