मिशन शक्ति के तहत 'रन फॉर शक्ति' महिला मैराथन का भव्य आयोजन, एसपी क्राइम इंदु जी ने कहा- "निडर होकर आगे बढ़ें महिलाएं"
मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को जनपद में "RUN FOR SHAKTI - Women Marathon" का सफल आयोजन किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, मुजफ्फरनगर (कोसर चौधरी)। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को जनपद में "RUN FOR SHAKTI - Women Marathon" का सफल आयोजन किया गया। यह मैराथन महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
कार्यक्रम विशेष रूप सेएसपी क्राइम इंदु के सक्रिय सहयोग और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने मैराथन में शामिल सभी प्रतिभागियों का हौसला अफजाई करते हुए महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम केदौरान एसपी क्राइम इंदु ने प्रतिभागियों को मिशन शक्ति से संबंधित जागरूकता सामग्री वितरित की।
इन पुस्तिकाओं में महिलाओं के लिए आवश्यक सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर, कानूनी अधिकार और सरकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी शामिल थी। इंदु ने अपने संबोधन में कहा, "यह मैराथन एक संदेश है कि पुलिस प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। महिलाएं सशक्त हों, तभी समाज सशक्त होगा। आप सभी को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और अन्याय को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।
उन्होंने महिलाओं को निडर होकर आगे बढ़ने और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस आयोजन नेन केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया, बल्कि महिला सम्मान और सुरक्षा के प्रति एक मजबूत सामाजिक चेतना का निर्माण भी किया। मैराथन में शामिल प्रतिभागियों ने महिला सुरक्षा के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।
सामूहिक प्रयासों से सफलता
कार्यक्रम कासफल समापन स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग के सामूहिक प्रयासों का परिणाम रहा। इस आयोजन ने जनपद में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार किया है और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

