टूंडला को दिवाली से पूर्व रेलवे ने दिया तोहफा, जल्‍द चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

टूंडला रेलवे स्टेशन के यात्रियों के लिए रेलवे बोर्ड ने खुशखबरी दी है। रेलवे बोर्ड नई ट्रेन नंबर 19623/19624 अमृत भारत एक्सप्रेस साप्‍ताहिक ट्रेन का संचालन शुरु करने जा रहा है।

टूंडला। टूंडला रेलवे स्टेशन के यात्रियों के लिए रेलवे बोर्ड ने खुशखबरी दी है। रेलवे बोर्ड नई ट्रेन नंबर 19623/19624 अमृत भारत एक्सप्रेस साप्‍ताहिक ट्रेन का संचालन शुरु करने जा रहा है। यह ट्रेन मदार से प्रत्येक शुक्रवार रात 9.15 बजे चलेगी। जो रविवार रात्रि 12.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वहीं, यह ट्रेन डाउन में प्रत्येक रविवार सुबह 4:15 बजे दरभंगा से रवाना होगी। जो सोमवार को दोपहर 1:20 बजे मदार जंक्शन पहुंचेगी।

यह ट्रेन मदार से चलकर किशनगंज, जयपुर, गांधीनगर, बांदीकुई, मण्डावर, महवा रोड, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, फफूंद, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोमतीनगर, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, सिकता, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कामतौल रेलवे स्टेशनों पर रुकते हुए दरभंगा पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच होगें। जिसमें 11 द्वितीय साधारण जनरल, आठ स्लीपर, एक पेंट्रीकार तथा दो एसएलआर कोच रहेंगे।

इस ट्रेन की जानकारी रेलवे बोर्ड कोचिंग व निदेशक संजय आर नीलम द्वारा पत्र जारी कर किया गया है। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने इस नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन एवं इसका टूंडला स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित कराने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं चेयरमैन रेलवे बोर्ड सतीश कुमार का आभार व्यक्त किया है। उन्‍होंने बताया कि इस ट्रेन के संचालन की तिथि का जल्‍द ऐलान किया जाएगा।

संबंधित समाचार