दिल्ली: हेमा मालिनी ने प्रार्थना सभा आयोजित की, शुभचिंतकों ने धर्मेंद्र को याद किया
दोस्तों, राजनीतिक नेताओं और शुभचिंतकों ने बृहस्पतिवार को अभिनेता धर्मेंद्र को भावभीनी यहां आयोजित एक प्रार्थना सभा में श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया।
नयी दिल्ली, भाषा। दोस्तों, राजनीतिक नेताओं और शुभचिंतकों ने बृहस्पतिवार को अभिनेता धर्मेंद्र को भावभीनी यहां आयोजित एक प्रार्थना सभा में श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया।धर्मेंद्र की पत्नी और उत्तर प्रदेश के मथुरा से पार्टी सांसद हेमा मालिनी द्वारा आयोजित प्रार्थना सभा में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई मंत्री और सांसद शामिल हुए।
अपनी बेटियों ईशा और अहाना के साथ मौजूद हेमा मालिनी ने कहा, “पूरी दुनिया धर्मेंद्र के निधन पर शोक मना रही है, लेकिन मेरे लिए, यह एक अपूरणीय क्षति है।”शाह ने कहा कि अभिनेता धर्मेंद्र ने अपनी अभिनय क्षमता और कला के दम पर भाषा और क्षेत्र की सीमाओं को पार कर सभी के दिलों में अपनी जगह बनाई।
धर्मेंद्र ने 2004 में भाजपा के टिकट पर बीकानेर से लोकसभा सीट जीतकर कुछ समय के लिए राजनीति में कदम रखा था।केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा, "धर्मेंद्र जी भाजपा का गौरव हैं, वह देश के लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।"

