भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा शुक्रवार को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। वह देवघर में पार्टी की राज्य इकाई की कोर कमेटी की बैठक करेंगे और जिले में अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
गुजरात में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पता चला है कि राज्य भर में 17 लाख से अधिक मृत मतदाताओं के नाम अब भी मौजूदा मतदाता सूची में शामिल है।
अहमदाबाद, भाषा। गुजरात में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पता चला है कि राज्य भर में 17 लाख से अधिक मृत मतदाताओं के नाम अब भी मौजूदा मतदाता सूची में शामिल है। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति में दी गयी।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि एसआईआर प्रक्रिया चार नवंबर को गुजरात में बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा अपने निर्दिष्ट क्षेत्रों में गणना फॉर्म वितरित करने के साथ शुरू हुआ और यह 11 दिसंबर तक जारी रहेगा।
इसमें कहा गया है, ‘‘पिछले एक महीने के दौरान, 2025 मतदाता सूची में पंजीकृत पांच करोड़ से अधिक मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित किए गए हैं। अधिकांश 33 जिलों में, 100 प्रतिशत फॉर्म वितरण पूरा हो चुका है। लौटाए गए फॉर्म का डिजिटलीकरण कार्य वर्तमान में चल रहा है। अब तक, 182 विधानसभा क्षेत्रों में से 12 में डिजिटलीकरण का काम पूरा हो चुका है।"
विज्ञप्ति में कहा गया है, "इस दौरान, यह पता चला कि राज्य भर में 17 लाख मृत मतदाता अब भी मतदाता सूची में शामिल थे। जबकि 6.14 लाख से अधिक मतदाता अपने पते से अनुपस्थित पाए गए। यह देखा गया है कि 30 लाख से अधिक मतदाता स्थायी रूप से पलायन कर गए हैं।"
इसमें कहा गया है कि बीएलओ ने 3.25 लाख से अधिक मतदाताओं को "दोहराई गई" श्रेणी में पाया, जिसका अर्थ है कि उनके नाम एक से अधिक स्थानों पर पाए गए।

