आरएसएस को सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है: भागवत

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि सोशल मीडिया का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

नागपुर, भाषा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि सोशल मीडिया का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है इसलिए संघ को अच्छे उद्देश्य के लिए ऐसे मंचों पर ‘‘सक्रियता’’ बढ़ाने की आवश्यकता है।भागवत ने नागपुर में मराठी समाचार पत्र ‘तरुण भारत’ के शताब्दी समारोह में कहा कि लोग सोशल मीडिया का व्यापक रूप से इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसका उपयोग अच्छे उद्देश्य के लिए किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘मीम और रील पहले से ही चलन में हैं। आरएसएस के संचार विभाग के माध्यम से कुछ सामग्री प्रसारित की जा रही है और हमारे स्वयंसेवक भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे स्वीकार्यता मिलेगी... लेकिन हमें वहां अपनी सक्रियता बढ़ानी होगी।’’उन्होंने कहा कि लोगों को एक साथ लाना और समाज को बदलना दोनों ही आवश्यक और परस्पर सहायक हैं।

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि जब एक समर्पित स्वयंसेवक तैयार होता है, तो वह रचनात्मक कार्य करता है, उसका कार्य समाज में फैलता है और वह वांछित बदलाव में योगदान देता है।भागवत ने कहा कि आरएसएस का कामकाज फैल रहा है और इसके विकेंद्रीकरण की जरूरत है।उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाएं बढ़ने के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में स्वयंसेवकों की मांग भी बढ़ रही थी।

जिससे बेहतर दक्षता के लिए छोटी इकाइयों की आवश्यकता है।आरएसएस प्रमुख ने कहा कि संगठन के बढ़ते कामकाज के लिए सरकार और प्रशासन के साथ समय-समय पर संवाद भी जरूरी है तथा इसके लिए एक अलग समन्वय तंत्र बनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस तरह के समन्वय के लिए और बाधाओं को दूर करने के लिए ‘‘प्रदेश-स्तरीय’’ इकाई गठित की जा रही है।

Read More मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, मायावती एवं अखिलेश ने कांशीराम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

संबंधित समाचार