फील्ड ट्रेनरों के जनगणना अभ्यास के साथ फील्ड ट्रेनरों के प्रशिक्षण का हुआ समापन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनगणना विभाग भारत सरकार की ओर से उपनिदेशक दिव्या जैन द्वारा सभी फील्ड ट्रेनरों का उत्साहवर्धन किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नगला अमान फिरोजाबाद में चल रहे द्वितीय बैच के तीन दिवसीय मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनरों को जिलाधिकारी महोदय एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के निर्देशन में राज्य स्तर पर प्रशिक्षित होकर आए मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जनगणना विभाग भारत सरकार की ओर से उपनिदेशक दिव्या जैन द्वारा सभी फील्ड ट्रेनरों का उत्साहवर्धन किया गया।

डिजिटल जनगणना 2027 के त्रुटिहीन डाटा को जनगणना मोबाइल ऐप HLO पर कार्य करने की पद्धति के लिए सभी फील्ड ट्रेनरों को जनगणना निदेशालय लखनऊ से नियुक्त नोडल अजीत सिंह एवं शनि कुमार राय के द्वारा अवगत कराया गया तथा फील्ड ट्रेनरों को ग्रांउड स्थल पर अभ्यास कराया गया । मुख्य प्रशिक्षक अशोक अनुरागी, अश्वनी कुमार जैन एवं योगेंद्र कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि इस बार की जनगणना पूर्ण रूप डिजिटल है कोई भी व्यक्ति अपनी गणना स्वयं के मोबाइल से कर सकता है।

इसकी प्रैक्टिस के लिए फील्ड ट्रेनरों को ग्राउंड लेबल पर ले जाकर जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत होम मैपिंग एवं हाउस लिस्टिंग से संबंधित प्रयोगात्मक अभ्यास कराया गया जिससे आगामी जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जा सके। फील्ड ट्रेनर्स द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि जनगणना महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है। जिसके माध्यम से देश की जनसंख्या,सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े जो 33 बिंदुओं पर एकत्र किए जाने है।

इन आंकड़ों के आधार पर सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों का निर्माण किया जाना है। ये सभी प्रशन प्रगणकों को उत्तरदाताओं से पूछकर ही HLO मोबाइल ऐप पर अपलोड किए जाने है। फील्ड ट्रेनरों को अवगत कराया गया कि जनगणना कार्य में पूर्ण सावधानी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाना है। जिससे किसी प्रकार की त्रुटि न हो। जनगणना के दौरान पूँछे जाने वाले विविध प्रकार के 33 प्रश्नों के सम्बन्ध में गहनता एवं विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रगणक और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Read More महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों में महापौर कामिनी राठौर व आयुक्त प्रशांत नागर ने किया जागरूक

संबंधित समाचार