हाईटेंशन लाइन से कंटेनर में दौड़ा करंट किशोर की मौत, रोड जाम 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद के शिकोहाबाद मुस्तफाबाद मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। जनपद के शिकोहाबाद मुस्तफाबाद मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि कंटेनर चालक गंभीर रूप से झुलस गया हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर सब रख कर प्रदर्शन किया जिससे करीब 3 घंटे तक यातायात बाधित रहा घटना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोहनपुर के मजरा नगला झील के पास हुई बताया जा रहा है कि नगला झील निवासी उधम सिंह उर्फ राजा अपने कंटेनर में आलू लोड करने के लिए शिकोहाबाद से मुस्तफाबाद की ओर जा रहा था।

इसी दौरान सड़क किनारे झूल रही 11000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन कंटेनर से टकरा गई जिससे पूरे कंटेनर में करंट फैल गया इस समय पास में खेल रहा 11 वर्षीय हिमांशु कंटेनर के संपर्क में आ गया जैसे ही उसने वाहन को छुआ उसे तेज करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं चालक उधम सिंह भी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया हादसे के बाद मौके पर अपरा तफरी मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ छूट गई तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई।

घायल चालक को कंटेनर से बाहर निकाल कर पहले निजी अस्पताल और फिर ट्रामसेंटर फिरोजाबाद भेजा गया घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचेऔर ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया नायब तहसीलदार नितिन चौधरी विद्युत विभाग के एसडीओ हरि सिंह और थाना प्रभारी ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

इसके बाद स्थिति सामान्य हुई मृतक हिमांशु अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था जिसे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है पुलिस ने सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया है जबकी कंटेनर को भी कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा कर दिया गया है ।

Read More इंटरनेशनल डे ऑफ वूमेन जजेस के अवसर न्यायालय में कार्यक्रम हुआ संपन्न

संबंधित समाचार