ईद व नवरात्रि को लेकर पीस कमेटी मीटिंग, शांति व्यवस्था पर जोर
आगामी त्यौहार ईद एवं नवरात्रि को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जनपद में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। आगामी त्यौहार ईद एवं नवरात्रि को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जनपद में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में हुई, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, धर्मगुरु एवं संभ्रांत नागरिक शामिल रहे।
बैठक में नागरिकों और धर्मगुरुओं से सुझाव लिए गए तथा उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए गए। पुलिस ने अपील की कि बच्चे और युवा किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक खबर सोशल मीडिया पर साझा न करें।

