पाली इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक के निधन पर जताया शोक
पाली इंटर कॉलेज शिकोहाबाद में एक शोक सभा प्रधानाचार्य डॉ. रवि मिश्रा की अध्यक्षता में हुई।
नेशनल एक्सप्रेस, शिकोहाबाद। पाली इंटर कॉलेज शिकोहाबाद में एक शोक सभा प्रधानाचार्य डॉ. रवि मिश्रा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कॉलेज के पूर्व प्रबंधक विनय पालीवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण द्वारा श्रद्धांजलि दी गई । इस मौके पर कहा गया कि विनय पालीवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका हल कराने का काम किया था।
उनका कार्यकाल हमेशा याद रहेगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य रवि मिश्रा, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजीव शर्मा, डॉ राघवेंद्र सिंह यादव, सोनम पालीवाल, सुबोध पालीवाल, अनुपम पालीवाल, मुकुल मोहन मिश्रा, शशांक भट्ट, अजय कुमार, सुनीता पालीवाल, अमृता, सोनू आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए । वहीं पालीवाल समाज की एक शोक सभा हुई , जिसमें विनय कुमार पालीवाल के निधन पर शोक जताया।
शोक व्यक्त करने वालों में राजकुमार पालीवाल, पाली इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के पूर्व उपाध्यक्ष विपिन पालीवाल (पूर्व सभासद), आलोक कुमार, राजीव मुद्गल, आदेश कुमार, अनिल कुमार, अरविन्द पालीवाल, रवीश कुमार, मुकेश कुमार, अर्चना पालीवाल , आत्रेई पालीवाल, कृष्ण गोपाल पालीवाल आदि ने शोक जताया है।

