सुनेत्रा पवार 26 फरवरी को राकांपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालेंगी : प्रफुल्ल पटेल
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता प्रफुल्ल पटेल ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार 26 फरवरी को राकांपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालेंगी।
गोंदिया, भाषा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता प्रफुल्ल पटेल ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार 26 फरवरी को राकांपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालेंगी।यह घोषणा सुनेत्रा के पति एवं उप मुख्यमंत्री अजित पवार की 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में मृत्यु के बाद पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया के तहत की गई है।
पटेल ने पत्रकारों से कहा, “अजित दादा के बाद हम पार्टी में खाली हुए स्थान को भरने की प्रक्रिया में हैं। हम एक अलग पार्टी हैं और अपनी पार्टी के हित में सही कदम उठा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार 26 फरवरी को राकांपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालेंगी।”राकांपा के दोनों गुटों के संभावित विलय के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस विषय पर बात करने का अभी सही समय नहींहै।

