टूण्डला जंक्शन पर नॉर्थ-ईस्ट की ट्रेनों के ठहराव की मांग, विधायक ने सौंपा ज्ञापन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

मांगपत्र में बताया गया कि आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज, मैनपुरी सहित आसपास के जनपदों में सैनिक एवं पूर्व सैनिकों की संख्या काफी अधिक है, साथ ही प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु भी इस रूट से सफर करते हैं।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूण्डला। उत्तर-पूर्वी भारत की प्रमुख ट्रेनों का ठहराव टूण्डला जंक्शन पर सुनिश्चित कराने को लेकर क्षेत्रीय विधायक प्रेमपाल धनगर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे डीटीएम से मुलाकात की और मांगपत्र सौंपा।

मांगपत्र में बताया गया कि आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज, मैनपुरी सहित आसपास के जनपदों में सैनिक एवं पूर्व सैनिकों की संख्या काफी अधिक है, साथ ही प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु भी इस रूट से सफर करते हैं। नॉर्थ-ईस्ट के क्षेत्रों—अगरतला, डिब्रूगढ़, दीमापुर, न्यू तिनसुकिया आदि—के लिए सीधी ट्रेन के अभाव में यात्रियों को दिल्ली अथवा कानपुर तक जाना पड़ता है।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी उल्लेख किया कि टूण्डला से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें बिना रुके निकल जाती हैं, जिससे चेन पुलिंग या चलती ट्रेन से उतरने जैसी घटनाएं होती हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। इसलिए भुवनेश्वर राजधानी, अरुणाचल एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ राजधानी, त्रिपुरा सुंदरी, अगरतला राजधानी सहित गैर-स्टॉप ट्रेनों का टूण्डला में ठहराव देने की मांग रखी गई।

संबंधित समाचार