शोषित पीड़ित समाज की हितैषी है सपा, सरकार बनाने का संकल्प
समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष हाजी मन्नू क़ुरैशी के आवास पर नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष हाजी तालिब अंसारी का स्वागत हुआ।
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष हाजी मन्नू क़ुरैशी के आवास पर नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष हाजी तालिब अंसारी का स्वागत हुआ इस अवसर पर वक्ताओ ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि सपा प्रमुख के निर्देश पर हाजी तालिब अंसारी को यह महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी उनके संघर्ष और सपा के प्रति उनकी निष्ठा का नतीजा है समाजवादी पार्टी देश के शोषित और पीड़ित समाज की लड़ाई लड़ रही है आज देश मे संविधान और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची जा रही है जिसकी रक्षा करने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार संघर्ष कर रहे हैं समाजवादी पार्टी पी डी ए समाज के हक और सम्मान के लिए उनको एकजुट करने का काम कर रही है आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है
हाजी तालिब अंसारी ने कहा कि वह सपा प्रमुख के संदेश को लेकर समाज के हर वर्ग के बीच जायेंगे और उनको जागरूक करने का काम करेंगे भाजपा भ्रम और नफरत फैलाकर सत्ता मे बना रहना चाहती है। अब समय आ गया है कि सर्व समाज के लोग सपा को मजबूत करें देश मे केवल समाजवादी विचारधारा ही बराबरी का हक दे सकती है इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हाजी तालिब अंसारी के साथ साथ जिला उपाध्यक्ष प्रेम बाबू बाल्मीकि, जिला सचिव शारिक क़ुरैशी को स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष अतहर हुसैन अंसारी ने की,
संचालन आसिफ अंसारी ने किया कार्यक्रम मे वरिष्ठ नेता जावेद अंसारी, जिगरी मलिक,पूर्व पार्षद ज़हीर आलम अंसारी, तारिक आफताब बॉबी, करीम खां, असलम खां राष्ट्रीय सचिव मजदूर सभा, महानगर उपाध्यक्ष हाजी शाहिद हुसैन गामा, वरिष्ठ नेता मुमताज आलम, राहत खां उर्फ गुडू भाई, हाजी मतलूब अंसारी, दानिश मिर्ज़ा, अनस अंसारी, आमिर कुरैशी, शादाब चौधरी,डा आसिम खान,सुहैल आदि उपस्थित थे पूर्व महानगर अध्यक्ष हाजी मन्नू कुरेशी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

