सरकार ने गेहूं, धान की खरीद में आढ़तियों, सहकारी समितियों का कमीशन बढ़ाया

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

केंद्र सरकार ने सोमवार को गेहूं और धान की खरीद में शामिल आढ़तियों और सहकारी समितियों को मिलने वाले कमीशन की दरों में वृद्धि को मंजूरी दे दी।

नयी दिल्ली, भाषा। केंद्र सरकार ने सोमवार को गेहूं और धान की खरीद में शामिल आढ़तियों और सहकारी समितियों को मिलने वाले कमीशन की दरों में वृद्धि को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा में आढ़तियों के लिए गेहूं की दर 2026-27 रबी विपणन सत्र से बढ़कर 50.75 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगी।

यह संशोधन कई राज्य सरकारों की तरफ से आए अनुरोधों के बाद किया गया है। यह भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई), राज्य सरकारों और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के प्रतिनिधियों वाली एक उप-समिति की सिफारिशों पर आधारित है। इस समिति ने मौजूदा दरों की जांच के बाद वृद्धि की सिफारिश की थी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, संशोधित दर संरचना के तहत, पंजाब और हरियाणा में गेहूं के लिए आढ़तियों को मिलने वाला कमीशन 46.00 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 50.75 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगा जबकि राजस्थान में यह 41.40 रुपये से बढ़कर 45.67 रुपये प्रति क्विंटल होगा।

वहीं, धान की खरीद के लिए आढ़तियों का कमीशन 45.88 रुपये से बढ़कर 50.61 रुपये प्रति क्विंटल होगा।सहकारी समितियों के लिए, गेहूं की खरीद पर कमीशन 27.00 रुपये से बढ़ाकर 29.79 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जबकि धान के लिए यह 32.00 रुपये से बढ़कर 35.30 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगा।

Read More तेल कीमत बढ़ने से आईओसी, बीपीसीएल, एचपीसीएल का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

मौजूदा नीति के अनुरूप, आधुनिक अनाज भंडारों में की जाने वाली खरीद पर मंडियों में लागू दर के 50 प्रतिशत के बराबर कमीशन लगेगा।सरकार ने कहा कि यह संशोधन खरीद प्रणाली की निरंतर दक्षता सुनिश्चित करने और उसकी ओर से खरीद कार्यों में सहयोग करने वाली एजेंसियों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है।वर्तमान में, रबी (शीतकालीन) फसलों, विशेष रूप से गेहूं और धान की खरीद जारी है और आने वाले हफ्तों में इसमें तेजी आएगी

Read More दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने एलपीजी सिलेंडर के वास्ते सरकार को पत्र लिखा

संबंधित समाचार