UPSIDA इंद्रप्रस्थ हाउसिंग सोसाइटी में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

समारोह का मुख्य आकर्षण ब्रज की सांस्कृतिक धरोहर मयूर नृत्य और लठमार होली रही। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फ़िरोज़ाबाद। जलेसर रोड स्थित UPSIDA (उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की इंद्रप्रस्थ हाउसिंग रेजिडेंशियल सोसाइटी के परिसर में रविवार रात 'होली मिलन समारोह' का अत्यंत भव्य और गरिमामयी आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. अमरनाथ सिंह एवं सोसाइटी के समस्त सक्रिय सदस्यों के विशेष प्रयासों से संपन्न हुआ।

समारोह का मुख्य आकर्षण ब्रज की सांस्कृतिक धरोहर मयूर नृत्य और लठमार होली रही। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। फूलों की वर्षा और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को पूरी तरह उत्सवमयी बना दिया।

मासिक समीक्षा और अग्रिम कार्ययोजनाः

सांस्कृतिक उत्सव के साथ-साथ सोसाइटी की प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। डॉ.अमरनाथ सिंह की अध्यक्षता  में सोसाइटी की मासिक प्रगति की कार्ययोजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में मुख्य रूप से सोसाइटी के बुनियादी ढांचे, सुरक्षा व्यवस्था और भविष्य के विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। सदस्यों ने सर्वसम्मति से इन योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का संकल्प लिया।

Read More राम-भरत मिलन का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रोता, पंडाल में बहे आंसू

इस अवसर पर डॉ. अमरनाथ सिंह ने कहा, "UPSIDA परिसर की इस सोसाइटी को एक आदर्श आवासीय क्षेत्र बनाना हमारा लक्ष्य है। त्योहारों के माध्यम से आपसी जुड़ाव बढ़ता है, जिससे भविष्य की कार्ययोजनाओं को धरातल पर उतारने में सभी का सहयोग प्राप्त होता है। इस दौरान सांस्कृतिक रंगः मयूर नृत्य, लठमार होली और रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां रहीं।

Read More फिरोजाबाद पुलिस ने 60 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

कार्यक्रम के दौरान मासिक कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी प्रोजेक्ट्स पर सदस्यों के साथ गंभीर विमर्श किया गया तथा गुलाल और फूलों से अभिनंदन व पारंपरिक व्यंजनों एवं ठंडाई का आनंद ।अंत में आयोजक मंडल ने कार्यक्रम की सफलता के लिए  सभी सदस्यों और निवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Read More समुद्र मंथन और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

 

संबंधित समाचार