नगीना मस्जिद में 26वें रोजे पर मुकम्मल क़ुरआन, तरावीह में उमड़ी भीड़
सोमवार को नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर की नगीना मस्जिद,चांद मस्जिद, एक मीनार वाली मस्जिद में 26वें रोजे पर कुरान मुकम्मल हुआ।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। सोमवार को नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर की नगीना मस्जिद,चांद मस्जिद, एक मीनार वाली मस्जिद में 26वें रोजे पर कुरान मुकम्मल हुआ। इस मौके पर मुल्क व कोम की तरक्की के लिए दुआ मांगी गई और कलामें पाक मुकम्मल किया गया। तरावीह के दौरान कुराने पाक की तिलावत हाफिज अब्दुल्ला के द्वारा की गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हर रोज पहुंचकर नमाजे तरावीह अदा की।
कुरान मुकम्मल होने के मौके पर मौलाना अशफाक मिस्बाही ने दुआ कराई उनके द्वारा तमाम ए आलम ए इस्लाम की तरक्की की दुआ के साथ-साथ मुल्क में अमनों अमान कायम रहने की अल्लाह से दुआ की। मौलाना अशफाक ने लोगों को ख़िताब करते हुए कहा हमें रसूले पाक की सुन्नतों पर अमल करके अपनी जिंदगी को गुजरना होगा यह मुकद्दस महीना हमें यह सबक देता है।
कि हम दुनियादारी की सारी बातों को छोड़कर अल्लाह की बारगाह में खड़े होकर उसकी इबादत करें और दुआ मांगे। एक मीनार मस्जिद मुफ्ती रशीद रजा मंजरी ने तिलावत कुरान ए पाक और सुनने वाले मौलाना जीशान, तमाम लोगों ने ताउवन किया और मोहब्बतों व दुआओं से नवाजा। उन्होंने कहा कि हमें अपने इमान को मुकम्मल रखना होगा और उसे पर चलना होगा तभी हमें जन्नत नसीब होगी।
इस मौके पर मौ0 फहीम अंसारी,फिरोज आलम, मजलिस के नगर अध्यक्ष कामिल रजा, सपा नगर अध्यक्ष नबी हसन चौधरी,अशफ़ाक़ खां, नफीस अहमद ,बाबू अली ,रिज़वान अहमद, नदीम चौधरी,हाजी नूर मोहम्मद व मस्जिद कमेटी के सदस्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान कलाम ए पाक मुकम्मल करने वाले हाफिज को तोहफे दिए और गुलपोशी कर उनका सम्मान किया। दुआ के दौरान मौजूद सभी लोगों को इस मौके पर तबरूक तकसीम किया गया।

