ओला इलेक्ट्रिक का ‘नवरात्रि महोत्सव’ शुरू, ग्राहकों को देगी कई तरह की छूट

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

ओला इलेक्ट्रिक ने ‘नवरात्रि महोत्सव’ की शुरुआत करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

नयी दिल्ली, भाषा। ओला इलेक्ट्रिक ने ‘नवरात्रि महोत्सव’ की शुरुआत करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। इसके तहत कंपनी के एस1 स्कूटर और रोडस्टर मोटरसाइकिल खंड पर 30,000 रुपये से अधिक के लाभ दिए जा रहे हैं।चैत्र नवरात्रि के नौ दिवसीय उत्सव के तहत कंपनी नकद छूट, विस्तारित वारंटी और ‘इंस्टेंट कैशबैक’ जैसे कई पेशकश लाई है।

कंपनी के बयान के अनुसार, उत्सव के माहौल को और बढ़ाते हुए ओला इलेक्ट्रिक रोजाना 90 मिनट के ‘मुहूर्त’ खिड़की आयोजित करेगी। इसमें चुनिंदा मॉडल की सीमित इकाइयां विशेष एवं सीमित समय की कीमतों पर उपलब्ध होंगी।इसके साथ ही कंपनी ने अपने ‘ओला इंसाइडर अपग्रेड प्रोग्राम’ का विस्तार करते हुए इसे देशभर में अपने 60 प्रतिशत ग्राहक आधार तक पहुंचाने की घोषणा भी की है।

ओला के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ यह ‘नवरात्रि महोत्सव’ हमारे ग्राहकों के साथ नए आरंभ और समृद्धि की भावना का उत्सव मनाने का तरीका है। यह उत्सव काल पूरे भारत में अत्यंत महत्वपूर्ण है और हम इन शुभ नौ दिनों के दौरान इलेक्ट्रिक परिवहन को अधिक सुलभ और लाभदायक बनाना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ 30,000 रुपये से अधिक के लाभ में विस्तारित वारंटी, आकर्षक नकद छूट और विशेष मुहूर्त ऑफर शामिल हैं..’’प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हमारे ‘अपग्रेड प्रोग्राम’ को मिली मजबूत प्रतिक्रिया हमारे नवीनतम उत्पादों पर ग्राहकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है और हम इसे अपने अधिकतर ग्राहक आधार तक पहुंचाने को लेकर उत्साहित हैं।’’

Read More अमेजन इंडिया ने गुवाहाटी, कोलकाता में किया माल ढुलाई सेवाओं का विस्तार

संबंधित समाचार