केंद्रीय बजट से दिल्ली के विकास को नयी गति मिलने की उम्मीद : रेखा गुप्ता

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को विश्वास व्यक्त किया कि आगामी केंद्रीय बजट का राष्ट्रीय राजधानी की विकास योजनाओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और इससे शहर के विकास को नयी गति मिलेगी।

नयी दिल्ली, भाषा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को विश्वास व्यक्त किया कि आगामी केंद्रीय बजट का राष्ट्रीय राजधानी की विकास योजनाओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और इससे शहर के विकास को नयी गति मिलेगी।केंद्रीय बजट 2026-27 रविवार को संसद में पेश किया जाना निर्धारित है।

एक बयान में मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्रीय बजट ‘विकसित दिल्ली’ के लक्ष्य को साकार करने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शहर में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में सक्रिय रूप से शामिल है।

गुप्ता ने कहा कि यमुना नदी की सफाई और अपजल उपचार संयंत्र के निर्माण से संबंधित परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से सहायता प्रदान की जा रही है।उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो के आगामी चरणों के विस्तार में भी केंद्र सरकार की वित्तीय भागीदारी जारी है।

गुप्ता ने कहा कि दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं

Read More जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा से पहले दोनों मार्गों पर जोखिम वाले क्षेत्रों की होगी पहचान

में केंद्र और दिल्ली सरकार की साझेदारी राष्ट्रीय राजधानी के आधुनिक परिवहन बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है।उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार से लगातार मदद मिल रही है।

Read More मैं अपनी सोच को बेहतर बना रहा हूं, मैं अब अधिक ‘स्मार्ट’ क्रिकेटर बन गया हूं: शिवम दुबे

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ऐसे परिदृश्य में, यह स्वाभाविक है कि आगामी केंद्रीय बजट दिल्ली के समग्र विकास को नयी गति प्रदान करेगा और ‘विकसित भारत’ के साथ-साथ ‘विकसित दिल्ली’ की परिकल्पना को और मजबूत करेगा।’’

Read More राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण ने भारत की उल्लेखनीय विकास यात्रा पर प्रकाश डाला: प्रधानमंत्री मोदी

संबंधित समाचार