भाजपा ने चलाया वोट शुद्धिकरण अभियान, जिला अध्यक्ष ने भरवाए फार्म-6
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे वोट शुद्धिकरण और मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को टूंडला नगर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे वोट शुद्धिकरण और मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को टूंडला नगर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। एटा रोड स्थित बूथ संख्या 146 पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नवीन मतदाता बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया और फार्म संख्या 6 भरवाए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश में मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में 17 और 18 जनवरी को विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत प्रत्येक बूथ पर बीएलओ (BLO) उपस्थित रहकर कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और मतदाता सूची को त्रुटिमुक्त बनाने में सहयोग करें।अभियान के दौरान मुख्य रूप से शिव शंकर शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, योगेंद्र उपाध्याय, राजन सिंह, सभासद अनुज राघव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

