आयुर्वेद विभाग उन्नाव द्वारा वृक्षारोपण व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

स्वस्थ नारी, सशक्त भारत अभियान व सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयुर्वेद विभाग उन्नाव द्वारा जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्नाव। स्वस्थ नारी, सशक्त भारत अभियान व सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयुर्वेद विभाग उन्नाव द्वारा जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय तौरा, उन्नाव में वृहद वृक्षारोपण अभियान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी वैद्य नीरज सोनी, चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ. आशा शर्मा, ग्राम प्रधान तौरा व डॉ. अलका दीक्षित द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं धन्वंतरी पूजन कर किया गया।

कार्यक्रम में आए लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आयुर्वेदिक औषधियां प्रदान की गईं। साथ ही योगोपचार, दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। हर घर तुलसी–हर घर गिलोय अभियान के तहत विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, कर्मचारी व छात्राओं को तुलसी और गिलोय के पौधे वितरित किए गए।डॉ. अलका दीक्षित ने महिलाओं में पोषण की कमी से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया तथा स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत पोषण एवं मोटे अनाज (मिलेट्स) के सेवन के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने प्रधानमंत्री के सुझाव अनुसार तेल के प्रयोग में 10 प्रतिशत कटौती कर मोटापे से बचाव की जानकारी भी दी।इस अवसर पर योग प्रशिक्षक प्रतीक त्रिपाठी ने योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में वैद्य नीरज सोनी, डॉ. अलका दीक्षित, क्षी. प्रमोद कुमार, देशराज सिंह, राजेश, हिंदराज सहित कई लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार