सड़क दुर्घटना में गई महिला की जान, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

मौ0 अली पुत्र मौ0 नूर निवासी ग्राम बहोरनपुर कलां ने थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार थाना भोजपुर को तहरीर देकर बताया।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। मौ0 अली पुत्र मौ0 नूर निवासी ग्राम बहोरनपुर कलां ने थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार थाना भोजपुर को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को मेरा भाई उस्मान पुत्र मौ0 नूर अपनी पत्नी शहनाज उम्र करीब 50 वर्ष के साथ अपनी मोटरसाइकिल हीरो से भोजपुर काशीपुर दवाई लेने जा रहे थे।समय करीब 1:15 बजे जब मेरा भाई व भाभी ग्राम गुलड़िया के पास पहुँचे तो सामने से आए अज्ञात वाहन जिसका चालक अपने वाहन को तेज और लापरवाही से चलाकर लाया तथा मेरे भाई की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी,

जिससे मेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया तथा मेरी भाभी शहनाज भी गम्भीर रूप से घायल हो गई तथा उसके सिर में चोट लगी और सिर अत्यधिक क्षत-विक्षत हो गई तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग गया। तभी मैं अपने साथी नूर हसन पुत्र जुमा के साथ अपनी मोटरसाइकिल से पीछे से आया। वह घटना देखी तथा अपने भाई उस्मान को जनता की मदद से अस्पताल भेजा।

जहां उसकी हालत गंभीर है और इलाज चल रहा है। तथा मेरी भाभी शहनाज का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर थाना भोजपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया तथा पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।